झांसी, अप्रैल 11 -- गौशाला का किया निरीक्षण, दिए निर्देश झांसी (समथर), संवाददातासमथर के गांव साकिन व बहादुरपुर में शुक्रवार को पशु चिकित्सा विभाग के अफसरों ने गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पशुओं के स्वास्थ्य, साफ-सफाई तथा चारे की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्हें समय पर पशुओं का इलाज कराने को कहा।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी झांसी डॉ. संजय कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी समथर डॉ. उगेन्द्र प्रताप सिंह परिहार ने पशुओं के लिए हरे चारे की कमी को गंभीरता से लिया। उन्होंने नेपियर घास के उत्पादन पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नेपियर घास कम समय में अधिक उत्पादन देने वाली पौष्टिक चारा फसल है। जो पशुओं के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसके नियमित उत्पादन से गौशालाओं में चारे की समस्या काफी हद तक दूर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.