चंदौली, अप्रैल 8 -- चंदौली, संवाददाता। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने मंगलवार को पीडीडीयू नगर तहसील स्थित ग्राम एकौनी में गौशाला और बायोगैस प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान गौशाला का संचालन कर रहे किसान चंद्रप्रकाश ने अवगत कराया कि करीब 200 गाय रखी गई है। उनके दूध की बिक्री की जाती है। साथ ही उनके गोबर से बायोगैस तैयार किया जाता है। गौशाला परिसर में ही बायोगैस का प्लांट बनाया गया है। इससे लगभग 120 घरों में पाइप लाइन के माध्यम से गैस की सप्लाई दी जा रही है। इसपर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने नावार्ड एवं उद्योग अधिकारी को सरकार से वित्तीय सहायता का लाभ दिलाकर योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया। ताकि बायोगैस एवं पशुपालन के क्षेत्र में विस्तार हो सके।उन्होंने कहा कि यह परियोजना आत्मनिर्भरता का बेहतरीन उदाहरण है। गौशाला और बायोगैस प्लांट के संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.