गौशालाओं में बनेगी जैविक खाद, आय बढ़ाकर होंगी आत्मनिर्भर
औरैया, जुलाई 5 -- उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत और गोबर से बनने वाले अन्य उत्पादों का निर्माण तेज किया जाएगा। इससे गौशालाओं की आय बढ़ेगी और किसानों को जैविक खेती के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। रविवार को कस्बा खानपुर स्थित गौ आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गौशालाओं में वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के लिए पिट बनाए जा रहे हैं। किसान चारे के बदले जैविक खाद प्राप्त कर सकेंगे, जबकि अतिरिक्त खाद की बिक्री से गौशालाओं को आय होगी। उन्होंने कहा कि जैविक खाद मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में सहायक है, जबकि रासायनिक खाद के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित होती है।उन्होंने बताया कि जनपद की गौशालाओं में वर्मी कंपोस्ट के साथ जीवामृत,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.