रायबरेली, अप्रैल 17 -- रायबरेली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह की अध्यक्षता में गो संरक्षण अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में हुई। बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में गेहूं की कटाई हो चुकी है। इस समय हमें भूसा सस्ते दर पर मिल सकता है। इसलिए सभी गौशालाओं में छह माह का भूसा का भंडारण सुनिश्चित करा लिया जाए तथा हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता के लिए गोचर भूमि का समुचित उपयोग किया जाए। गौशालाओं के आस-पास गोचर की भूमि को चिन्हित कर उनको गौशालाओं के सुपुर्द कर दिया जाए। यह भी पढ़ें- दो दिन के भीतर गोशाला में लगाएं सीसीटीवी कैमरे जिससे गोवंशों के लिए हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। किसानों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए, विकास खंडों में गोष्ठी के द्वार...