चित्रकूट, अप्रैल 28 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने कलेक्ट्रेट स्थित कैंप सभागार में गौशालाओं के संचालन और जिले में पेयजल व्यवस्था की अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की। उन्होंने पशुओं के संरक्षण और आमजन को सुचारू रुप से पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गौशालाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि खरीदे गए व दान में मिले उपलब्ध भूसा, चारे की गो आश्रय पोर्टल पर अनिवार्य रुप से फीडिंग की जाए। प्रत्येक गौशाला में पर्याप्त मात्रा में भूसा भंडारण होना चाहिए। जिन गौशालाओं में पशुओं की संख्या 100 से कम है, उनको नजदीकी अन्य गौशालाओं में स्थानांतरित किया जाए। यह भी पढ़ें- गोशाला में अव्यवस्थाओं पर डीएम सख्त, 15 दिन में सुधार के निर्देश सीबीओ ने अवगत कराया कि 25 गौशालाओं के पास खुद के हरे चारागाह उपलब्ध हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.