लखनऊ, मई 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने गौशालाओं को आत्मनिर्भर उत्पादन केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को पशुधन एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में उपलब्ध गोबर संसाधनों का वैज्ञानिक उपयोग कर बड़े पैमाने पर जैविक खाद का उत्पादन संभव है और इसके माध्यम से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश की गौशालाओं को उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित करते हुए उन्हें कम्पोस्ट, जीवामृत एवं अन्य जैविक उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जाए। धर्मपाल ने कहा कि प्रदेश में अनुमानित रूप से लाखों मीट्रिक टन कम्पोस्ट उत्पादन की क्षमता मौजूद है, जिसके लिए गोशालाओं, डेयरी इकाइयों और किसानों के स्तर पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। यह ...