गौशालाओं को आत्मनिर्भर बना रहे : नायब सैनी
गुड़गांव, सितम्बर 19 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की गौशालाएं आत्मनिर्भर बना रहे हैं। गौशालाएं अपने स्तर पर संसाधन जुटाकर बेहतर ढंग से संचालित होंगी। सोलर पैनल लगाने, बिजली की दर को दो रुपये प्रति यूनिट करने और गौशाला निर्माण के लिए स्टांप ड्यूटी शून्य करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को गुरुग्राम में कश्मीर हिन्दू प्रकोष्ठ द्वारा माता लल्लेश्वरी की 705वीं जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने माता लल्लेश्वरी जयंती और श्रीराधाष्टमी पर प्रदेश वासियों, विशेषकर कश्मीरी समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने माता लल्लेश्वरी पर आधारित गीत का पोस्टर भी लॉन्च किया। इस गीत के निर्माण में मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू का विशेष योगदान रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के ओए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.