कन्नौज, मई 1 -- बढ़ती गर्मी के बीच गौवंश की देखभाल को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने चारे की व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर से 200 कुंतल भूसा से लदी 10 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न गौशालाओं के लिए रवाना किया। यह भूसा जिले की प्रमुख गौशालाओं, सहजापुर, जलालपुर पनवारा, चौरा चांदपुर, नेरा, बेहरीन, भवानीपुर प्रताप, तेरा मल्लू, गंगधरापुर, सौसरी और आंटी में भेजा गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि चारे की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि भूसे की प्राप्ति से लेकर भंडारण और वितरण तक हर स्तर पर शत-प्रतिशत अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- तहसील प्रशासन की पहल पर किसान आए आगे, गौशालाओं के लिए दान दे रहे भू...