पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में गौशालाओ के अनुश्रवण और मूल्यांकन समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकास खण्ड पर वृहद गौशाला के निर्माण के लिए 0.5 हेक्टेयर से 01 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धित प्रस्ताव के लिए ऐसी भूमि जो जलभराव व जलप्लावन के स्थान पर न हो। जनपद की प्रत्येक गौशाला के सीसीटीवी कैमरो को एक वर्ष के लिए रिचार्ज कराया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद की ऐसी अस्थाई गौशालाये जिसमें 50 से कम गौवंश सरक्षित है। उनका विस्तारीकरण कर क्षमता को बढ़ाया जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद की प्रत्येक गौशाला में बरेली माडल के आधार पर एक-एक पैरावेट को पशुओ के उपचार टीकाकरण और टैकिंग एवं अपलोडिंग के लिए नियुक्ति किया जाये। जनपद की गौशालाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.