औरैया, अप्रैल 12 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने सोमवार को फफूंद स्थित कटरा मनेपुर तथा दिबियापुर के पास नियामतपुर बिहारी में संचालित गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशालाओं में चारा, पानी, छाया व साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। उपजिलाधिकारी ने गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने केयर टेकर को निर्देशित किया कि गौवंशों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए और उन्हें पर्याप्त चारा-पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...