लखनऊ, सितम्बर 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में गौशालाओं को आत्मनिर्भरता का मॉडल बनाया जाएगा। गोबर-गोमूत्र से खाद व बॉयोगैस बनाने और पंचगव्य उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं घायल गोवंश को तत्काल उपचार मिले इसके लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी शुरू की जाएगी। यही नहीं इनके सहित अन्य प्रस्तावों को भी जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा।

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना गुरुवार को राजधानी स्थित पिकप भवन में उप्र गोसेवा आयोग व उप्र काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के संयुक्त सहयोग से कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में 25 सूत्रीय एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की गई और गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने गोवंश संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने ...