चित्रकूट, जून 5 -- चित्रकूट। अखिल भारतीय ब्राहृमण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष बादल पयासी की अगुवाई में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर सौरभ यादव को सौंपा गया। अवगत कराया कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गौविष्ठ यात्रा संयोजक को कन्नौज में जिला प्रशाासन ने धमकाया है। जिससे शंकराचार्य समेत भक्तों को सड़क में रात्रि विश्राम करना पड़ा। सरकार सनातन धर्म की रक्षा का डिंढोरा पीट रही है। वहीं संतों का अपमान हो रहा है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। शंकराचार्य को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान डा सुरेंद्र द्विवेदी, बरातीलाल पांडेय, अरुण मिश्रा, वीरेन्द्र पांडेय, गणेश मिश्रा, गांगुली महराज, विमल कुमार, बृजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एक हत्या की नाकामी छिपाने के लिए हो रही दूसरी हत्या, अविमुक्तेश्वरानंद ने यूपी की कानून व्...