नोएडा, फरवरी 28 -- दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल गौवध में इस्तेमाल औजार और हथियार बरामद रबूपुरा, संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गौवध के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। आरोपियों से गौवध में इस्तेमाल होने वाले औजार और हथियार भी बरामद किए । पुलिस ने बताया कि रात को वाहन की जांच के दौरान गांव रौनिजा के पास एक ऑटो को रुकने का इशारा किया। इस दौरानऑटो चालक वापस भागने लगा। पीछा करने पर ऑटो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के कब्जे से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपियों की पहचान ओखला, नई दिल्ली निवासी सैयद और मेवात क्षेत्र हरियाणा निवासी गोरामियां के रूप में हुई। इस दौरान भागने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.