संतकबीरनगर, मार्च 6 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मेंहदावल के अछिया मोहल्ले में गुरुवार को नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग के उपायक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त महेश शुक्ला ने किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और गौवंश संरक्षण के लिए चलाए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार गौवंश संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं के नवनिर्माण और आधुनिकीकरण के माध्यम से गांवों की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी जा रही है। वर्तमान में प्रदेश की 7500 से अधिक गौशालाओं को कैटल फूड सिक्योरिटी हब और काऊ टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.