भागलपुर, फरवरी 25 -- विस में मंगलवार को बिहपुर के भाजपा विधायक ईं. शैलेंद्र ने बिहार राज्य में गौवंश संरक्षण और संवर्धन केंद्र बनाने की मांग सरकार से की। ईं. शैलेंद्र ने कहा कि बिहार राज्य में अब तक गौवंश के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए कोई गौवंश संरक्षण केंद्र स्थापित नहीं है। गौवंश संरक्षण केंद्र पर गाय एवं अन्य गौवंश का संरक्षण, पालन-पोषण, उपचार किया जाता है। नवगछिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने यह जानकारी दी है। विधायक ईं. शैलेंद्र ने कहा कि राज्य के कई जगहों की तरह बिहपुर विस के मिल्की व मीरजाफरी में गौवंश को बेरोकटोक काटा जाता है। इसे रोकने की दिशा में सरकार क्या संज्ञान लेगी। इस पर मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विचार करने की बात सदन में कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.