गौवंश तस्करी मामले का फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
सिमडेगा, जून 7 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। केरसई थाना में दर्ज गौवंश तस्करी मामले के एक फरार आरोपी को सिमडेगा पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुंदरगढ़ ओडिशा के बनडेगा बस्ती निवासी अमीर अंजर है। पुलिस के अनुसार केरसई थाना कांड संख्या 31/2025 में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। इसके बाद एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 जून को आरोपी को उसके वर्तमान निवास स्थान बनडेगा बस्ती सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गौवंशीय पशुओं की खरीद-बिक्री एवं अवैध तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। मामले में जब्त पिकअप वाहन का मालिक भी वही है। पुलिस मामले में संलिप्त अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.