गौवंशों को लम्पी रोग से बचाने को टीकाकरण आज से
लखनऊ, सितम्बर 8 -- जिले के गौवंशों को लम्पी रोग से बचाने के लिए बुधवार से टीकारण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए वैक्सीन की 50 हजार डोज मंगा ली गई है। शेष एक लाख डोज दो बार में बाद में मंगाई जाएगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि अब तक खुरपका-मुंहपका रोग से बचाने के लिए टीकारकण अभियान चल रहा था, जो मंगलवार को समाप्त हो गया। इस अभियान में 3.84 पशुओं का टीकाकरण किया गया। बुधवार से लम्पी रोग से बचाने का अभियान शुरू होगा। यह एक तरह की स्किन की बीमारी है, जो बारिश के मौसम में सिर्फ गौवंशों में ही होती है। यह भी पढ़ें- लम्पी वायरस से बचाव को सवा लाख जानवरों को लगेंगे टीके, शुरू हुआ अभियान इस अभियान में चार माह से ऊपर के बछड़ा या बछिया व आठ माह से कम समय की गर्भवती गाय को ही टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 31 टीमें लगाई गई हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.