हाथरस, अप्रैल 28 -- ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत गौशालाओं में संरक्षित गौवंश हेतु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने विकास खण्ड हाथरस में संचालित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र पुन्नैर का निरीक्षण कर नर, मादा तथा छोटे बछड़ों को अलग अलग शेड में रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गोवंश के लिए पेयजल की उपलब्धता, टीन शेड की स्थिति, हरे चारे एवं भूसे, दाना/चोकर आदि की व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया तथा वायो गैस संयन्त्र संस्थान के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी की। उन्होंने मौके पर उपलब्ध केयर टेकर उपस्थिति पंजिका, स्टॉक पंजिका, सामान्य उपस्थिति पंजिका तथा पशु चिकित्सक विजिट पंजिका का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- गोशाला में अव्यवस्थाओं पर...