सिमडेगा, अप्रैल 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। प्रतिबंधित मवेशियों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस ने सफलता हासिल की है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा गठित टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी रणवीर सिंह एवं उनके टीम के द्वारा पूर्व जिप सदस्य संजय समीर सिंधिया को पशु तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को ओडिसा के पूरी के शकुंतला होटल के पास से गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी संजय सिंधिया गौ वंशीय पशुओं की तस्करी से खुले रुप से जुड़ा हुआ था और सिमडेगा जिला से तस्करो के वाहन को पार करवाने के लिए प्रति वाहन नौ हजार रुपए वसूली करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.