गौवंशीय पशु के मांस के साथ दो गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 14 -- सितारगंज। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण टीम के प्रभारी पंकज बेलवाल ने गुरुवार को टीम के साथ मिलकर तीन बाइक सवारों को रोका। इसमें एक बाइक सवार बाइक लेकर भाग निकला। आरोपियों ने अपना नाम शकील अहमद पुत्र शफी अहमद निवासी ग्राम महोलिया बहेडी बरेली और दूसरे ने एजाज अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र जुम्मा कुरेशी निवासी ग्राम सिसइयां सितारगंज बताया। दोनों की बाइकों की डिग्गी में मांस मिला। सरकड़ा चौकी इंचार्ज ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है जबकि तीसरा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के के लिए पुलिस जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.