हल्द्वानी, मार्च 24 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गौला नदी का पानी मटमैली होने के कारण शीतलाहाट फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिल रहा है। इससे हल्द्वानी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पेयजल एक दिन की देरी से पहुंच रहा है। शहर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीशमहल फिल्टर प्लांट से सीधे पानी नहीं पहुंच पाता। इसलिए जल संस्थान शीतलाहाट फिल्टर प्लांट से इन इलाकों में पानी की आपूर्ति करता है। इसके लिए प्राकृतिक जल स्रोतों के साथ-साथ गौला नदी से पंपिंग के माध्यम से फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाया जाता है। वहीं, नैनीताल के बलियानाला में निर्माण कार्य के कारण नदी के पानी में मिट्टी बढ़ गया है, जिससे पंपिंग करना मुश्किल हो गया और बैराज से शीशमहल फिल्टर प्लांट तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। फिलहाल केवल प्राकृतिक जल स्रोतों के भरोसे प्लांट चलाया जा रहा है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.