गौला पुल निर्माण के लिए 18.78 करोड़ की मंजूरी, जीओ जारी
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सूर्यनगर और शांतिपुरी नंबर-4 के मध्य गौला नदी पर 18.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 250 मीटर स्पान पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुल के निर्माण के लिए गुरुवार को शासन ने जीओ जारी कर दिया। अपर सचिव महावीर सिंह चौहान ने शासनादेश जारी करते हुए 10 हजार रुपये की टोकन धनराशि भी निर्गत की है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुल निर्माण को मंजूरी दी है। निर्माणदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को नामित किया गया है। पुल के निर्माण से क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मुसमारा पुल निर्माण में देरी से ग्रामीणों में आक्रोश बरसात के दौरान गौला नदी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.