गौला पुल के लिए 18.78 करोड़ मंजूर, क्षेत्रवासियों में खुशी
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- शांतिपुरी, संवाददाता। लंबे समय से शांतिपुरी और सूर्यनगर के बीच गौला नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। प्रस्तावित गौला पुल के निर्माण के लिए उत्तराखंड शासन ने 18.78 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। भाजपा बरा मंडल महामंत्री बहादुर मेहता (आकाश मेहता) और भाजयुमो अध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा कि गौला पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग थी। पुल नहीं होने के कारण लोगों को रुद्रपुर, लालकुआं और हल्द्वानी जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.