हल्द्वानी, मई 9 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी। नैनीताल जिले की जीवनरेखा मानी जाने वाली गौला नदी से खनन का निर्धारित लक्ष्य शासन ने बढ़ा दिया है, जिससे न केवल स्थानीय डंपर स्वामियों को अतिरिक्त काम मिलेगा, बल्कि सरकार के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। यह भी पढ़ें- आवासीय भूमि पर रेस्टोरेंट संचालित करने पर पट्टा निरस्तखनन लक्ष्य में वृद्धि डीएम एलएम रयाल ने बुधवार को वन विकास निगम को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। पत्र के अनुसार गौला नदी में खनन के पुराने लक्ष्य 43.65 लाख घन मीटर को संशोधित कर अब 51.50 लाख घन मीटर कर दिया गया है। यानी पूर्व निर्धारित लक्ष्य में 7.50 लाख घन मीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह भी पढ़ें- भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान शुरू, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का लिया सामूहिक संकल्प31 मई तक करना होगा 51 लाख घन मीटर खनन भरतीय मृद्...