हल्द्वानी, जनवरी 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गोरापड़ाव खनन गेट में शनिवार को 538 श्रमिकों को कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने श्रमिकों के हित में किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी योजनाएं जारी रहनी चाहिए। गौला खनन श्रमिकों के कल्याण के लिए जिला प्रशासन और जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की पहल पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, जिला खान अधिकारी, प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक धीरेश बिष्ट, ग्राम प्रधान तुलसी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूनम भट्ट सहित वन विभाग और वन विकास निगम के अधिकारी-कर्मचारी, वाहन स्वामी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.