हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों ने गौला खनन में लगे 19 ट्रकों की बैटरियों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की मौखिक जानकारी दी है। पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है। ट्रक स्वामी शहजाद अली और अबरार ने बताया कि शनिवार रात गौला नदी में खड़े 19 ट्रकों से बैटरियां चोरी कर ली गई हैं। इस घटना से वाहन स्वामियों में भारी आक्रोश है। कुछ दिनों पहले भी वाहनों की बैटरियां चुराई गई थीं। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई। पीड़ितों ने कहा कि नशेड़ी ही वाहनों से बैटरियां चुराते हैं। एसएचओ डीएस फत्र्याल ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.