हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कुसुमखेड़ा स्थित कुमाऊं प्रशासनिक भवन गौलापार में शिफ्ट होगा। बैंक ने आयकर भवन के बगल में स्थित 0.402 हेक्टेयर वन भूमि के लिए आवेदन किया था। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से लगाई गई एक आपत्ति का वन विभाग ने जवाब दे दिया है, जिसके बाद शिफ्टिंग की राह अब साफ हो गई है। यह भी पढ़ें- पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारिकरण के कार्य में देरी पर डीएम ने दी चेतावनीएसबीआई का कुमाऊं प्रशासनिक भवन एसबीआई का कुमाऊं में कुमाऊं का प्रशासनिक भवन है। इस भवन में बैंक होने के साथ एटीएम समेत कई गतिविधियां होती हैं। काफी संख्या में ग्राहक यहां पहुंचते है और बैंक के बाहर सड़क पर वाहन पार्क करते हैं, जिसके चलते यहां पर जाम लगा रहता है। एसबीआई ने 2017 में प्रशासनिक भवन को गौलापार शिफ्ट करने के लिए वन व...