हल्द्वानी, मार्च 5 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। होली के उत्सव के बीच गौलापार के कुंवरपुर क्षेत्र में सड़क हादसे ने परिवार में कोहराम मचा दिया। 54 वर्षीय किसान सोबन सिंह की तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कुंवरपुर देवला तल्ला निवासी सोबन सिंह होली की शाम को घर से बाइक पर चोरगलिया गए थे। घर लौटते समय चोरगलिया रोड पर कुंवरपुर क्षेत्र में करीब सात बजे उनकी बाइक को पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सोबन सिंह के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें एसटीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी चोरगलिया हरपाल सिंह ने बताया कि बोलेरो एक टैक्सी वाहन था। हादसे के बाद आरोपी चालक समीर निवासी हिसार हरियाणा को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की ज...