गौलापार में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, 15 दिन में समितियां गठित करने का लक्ष्य
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। चोरगलिया के नन्धौर होम स्टे में बुधवार को भाजपा गौलापार मंडल की बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्ययोजना बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता एवं सह-जिला प्रभारी नैनीताल रंदीप पोखरिया और मंडल प्रभारी जगदीश पंत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वक्ताओं ने मिशन-2027 को लक्ष्य बनाकर कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है और 'बूथ जीता, चुनाव जीता' के मंत्र के साथ अभियान को प्रभावी बनाया जाए। संचालन मंडल महामंत्री नवीन जोशी ने किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश गजरौला, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.