गौलापार में टाटा बिगबास्केट कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन
हल्द्वानी, अप्रैल 23 -- भावना कोहली हल्द्वानी। गौलापार में टाटा बिग बास्केट के पहले कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर रामगढ़ और भीमताल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। कृषि क्षेत्र के विशेषज्ञ एवं किसान प्रतिनिधि राजकिशोर जोशी, नरेंद्र सिंह मेहरा और रमेश चंद्र उप्रेती भी उपस्थित रहे। उद्यान विभाग नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।बिग बास्केट के अधिकारियों ने बताया कि इस केंद्र से स्थानीय किसानों को उनकी उपज का बेहतर और उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों के शोषण से राहत मिलेगी। जैविक और प्राकृतिक उत्पादों की अलग से खरीद की व्यवस्था की जाएगी, जिससे क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.