हल्द्वानी, नवम्बर 18 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। गौलापार में सोमवार देर रात एक बाइक सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे चम्पावत निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार एसटीएच में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। हाल बागजाला व मूल रूप से चम्पावत के पाटी सुनडुंगरा निवासी 32 वर्षीय मनोज सिंह अपने साथी हल्द्वानी निवासी पुष्कर सिंह के साथ बाइक से खेड़ा की ओर किसी काम से जा रहे थे। खेड़ा में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत दोनों युवक एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.