हल्द्वानी, फरवरी 19 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार महाविद्यालय की भूमि हस्तांतरण की लंबित समस्या के समाधान के लिए छात्र संघ आगे आया है। छात्र संघ अध्यक्ष ललिता परगांई के नेतृत्व में छात्रों ने सांसद अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मामले में जल्द उचित कार्यवाही की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद और डीएम से महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के साथ भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की। सांसद अजय भट्ट ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वन विभाग के नोडल अधिकारी रंजन मिश्रा को फोन कर निर्देश दिए कि भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने देहरादून स्थित नोडल अधिकारी से भी संपर्क कर मामले को प्राथमिकता पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ललित मोहन र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.