हल्द्वानी, फरवरी 9 -- हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने 846 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि शनिवार रात पुलिस की टीम मंडी बाईपास की ओर चेकिंग पर गई थी। इसी दौरान फायर स्टेशन से दो सौ मीटर आगे पैदल जा रहे युवक को पुलिस ने रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़ा और उसका थैला चेक किया तो युवक कहने लगा कि उसमें आयुर्वेदिक दवाई है। तलाशी में उसके थैले से चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान रविंद्र सिंह निवासी दानीबंगर गौलापार और मूल निवासी बबियाड़ मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.