गिरडीह, मार्च 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के गणेश मैरेज हॉल में इस्कॉन द्वारा गौर पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। श्री श्री राधा गोबिंद मंदिर इस्कॉन के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसकी शुरुआत नगर संकीर्तन के साथ हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और धार्मिक जुलूस की शक्ल में नाचते - गाते बगोदर बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करीब 8 घंटे तक चले भजन-कीर्तन, संकीर्तन और प्रवचन से माहौल भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने फूलों और अबीर के साथ होली खेली। मौके पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। डॉ. केशवानंद दास ने प्रवचन देते हुए बताया कि गौर पूर्णिमा भगवान श्रीचैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य दिवस है, जो प्रेम, भक्ति और सद्भाव का संदेश देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.