मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित गौर ग्रेसियस सोसायटी सामने नाले पर अवैध तरीके से पूरा बाजार बन गया। होटल-ढाबे से लेकर चाय और जनरल स्टोर की दुकानें तक खोल ली गईं। इससे नाला सफाई प्रभावित होनी शुरू हो गई। मामूली बरसात में ही यहां पर जलभराव के हालात बन जाते हैं। मामले की जानकारी नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल तक पहुंची। बुधवार को प्रवर्तन दल की टीम नईम हैदर, राकेश कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। देखा पूरे नाले को ही पाट दिया गया था। टीम के सदस्यों ने एनाउंसमेंट कर सभी अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। कहा कि दो दिनों के भीतर अपना-अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें वरना नगर निगम बुलडोजर कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि नाले पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.