बस्ती, अप्रैल 28 -- बभनान। मानदेय भुगतान, नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का दल विधायक से मिला। 10 सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। मंगलवार को गौर ब्लॉक के ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष सरवन कुमार व जिला कोषाध्यक्ष शहंशाह आलम की अगुवाई में रोजगार सेवकों का दल कप्तानगंज विधानसभा के विधायक कविंद्र चौधरी से मिला और समस्याओं के निस्तारण के लिए 10 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रवि प्रताप, राकेश कुमार, मोहम्मद शफीक, रामरक्षा वर्मा, सोमई प्रसाद, आज्ञाराम, सुनीता वर्मा, विजय कुमार, रविंद्र, संजय वर्मा, अभिषेक यादव, रामनाथ पाण्डेय, मोहम्मद इमरान सहित तमाम ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- क्षेत्रीय विधायक को बताईं समस्याएं यह भी पढ़ें- रोजगार सेवकों ने विधाय...