मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- गोरौल। गोरौल बाजार से पुलिस ने चावल लोड पिकअप जब्त की है। बताया जाता है कि डीलरों से चावल खरीदकर कारोबारी राजीव कुमार अपने गोदाम में रख रहे थे। सूचना पर एसडीओ महुआ विवेकचंद्र पटेल पहुंचे। एसडीओ को आते देख कारोबारी एवं गाड़ी का चालक भाग गया। इसके बाद एसडीओ ने चावल सहित गाड़ी को पुलिस को सौंप दिया। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि चावल का वजन कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...