बिल्ल्होर, मार्च 20 -- गौरैया संरक्षण से ही सुरक्षित होगा पीढ़ियों का भविष्य घाटमपुर। विश्व गौरैया दिवस पर नगर के मूसानगर रोड स्थित चीना पब्लिक स्कूल में इनके संरक्षण पर चर्चा की गई। बच्चों ने श्लोगन के माध्यम से गौरैया के घटते अस्तित्व, उसके कारणों तथा संरक्षण के उपाय सुझाये।प्रधानाचार्य शुभांगी सिंह ने कहा कि गौरैया हमारे पारिस्थितिक संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। चेयरमैन डा. पंकज गुप्ता ने कहा कि गैरैया संरक्षण हमारी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का भी महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान स्कूल में बर्ड फीडर लगाये गये। यहां उप प्रधानाचार्य मनीष द्विवेदी, ज्योति श्रीवास्तव, नवोदिता सिंह, दिव्या अवस्थी, पूजा मिश्रा, रचना चौरसिया आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...