लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। कालीचरण पीजी कॉलेज के जन्तु विज्ञान विभाग की ओर से विश्व गौरैया दिवस सप्ताह के तहत सोमवार को पोस्टर प्रतियोगिता और मंगलवार को गौरैया संरक्षण पर मॉडल प्रस्तुतिकरण हुआ। जिसके बाद विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। प्राचार्य प्रोफेसर चन्द्र मोहन उपाध्याय ने मॉडल प्रतियोगिता में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर के हिमांशु, दुर्गेश व कृष्णकान्त के मॉडल को प्रथम पुरस्कार, दीपाली व दीपिका के मडल को द्वितीय पुरस्कार दिया। इसी तरह अनामिका और रुकैया के पोस्टर्स को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान दिया गया। विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संचालन जन्तु विज्ञान की प्रभारी डॉ. इरा रस्तोगी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.