हापुड़, मार्च 19 -- संजय विहार आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले 10 से अधिक लोगों का ग्रुप गौरैया की उड़ान टीम बनाकर गौरैया संरक्षण के लिए अभियान चला रहा है। गौरैया की उड़ान टीम अब तक आठ हजार से अधिक गौरैया संरक्षण के लिए नि:शुल्क कृत्रिम घोंसले बांटे जा चुके हैं। सरकारी कार्यालयों पर भी कृत्रिम घोंसले लगाये गए हैं। विलुप्त होती नन्हीं पक्षी गौरैया के संरक्षण के लिए टीम गौरैया की उड़ान आज 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेगी। पिछले 8 वर्षों से पर्यावरण और पक्षी संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय उक्त टीम इस बार बीएसएनएल कॉलोनी को गौरैया कॉलोनी के रूप में विकसित करेगी। टीम के सदस्य दिनेश ठाकुर, उनकी पत्नी डॉ.रेणु देवी, प्रीति यादव, चारु यादव, तान्या यादव, शीतल सैनी, अनन्या, दक्षिता सिंह और नीरव भार्गव, लक्की वंश, रिया ने...