झांसी, जनवरी 3 -- कस्बा बंगरा में गौरैया मेला महोत्सव में आस्था उमड़ पड़ी। लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। कथा वाचक ने भक्त प्रहलाद, हिरण्यकश्यप एवं भगवान नरसिंह अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि पद से कद बढ़ता है, लेकिन आचरण की शुचिता से श्रेष्ठता बढ़ती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में भारतीय संस्कृति और संस्कार आधारित मूल्यों को धारण करना चाहिए। भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और भगवान नरसिंह के अवतार प्रसंग ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। पंडाल जयकारों से गूंजता रहा। वहीं मेला परिसर में काफी भीड़ रही। लोगों ने खेल-खिलौनों, साज-सज्जा और गृहस्थी सामग्री की खरीदारी की। बच्चे झूलों का आनंद लेते दिखे। उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, बंगरा पुलिस चौकी प्रभारी गोकुल सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस दौरान अरुण सिंह तोमर, पं. हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.