मुंगेर, मई 25 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिध। लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी ने राजकीय पक्षी गौरैया के संरक्षण को लेकर एक विशेष अभियान की शुरुआत की। क्लब की पूर्व अध्यक्ष डॉ. कविता वर्णवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में गौरैया के संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण और पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। गौरेया सरंक्षण में लोगों से सहयोग की अपील: अभियान के दौरान डॉ. कविता वर्णवाल के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए 100 घोंसलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से अपील की गई कि, वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में गौरैया के लिए सुरक्षित घोंसले और पानी की व्यवस्था करें। वक्ताओं ने कहा कि लगातार घटती संख्या चिंता का विषय है और इसे बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। लोगों को पेड़-पौधे लगान...