उरई, मार्च 20 -- कोंच। कोंच नगर में गौरैया दिवस पर सराहनीय पहल हुई। एसडीएम ज्योति सिंह ने अधिवक्ताओं को घोंसले वितरित कर गौरैया संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम एसडीएम कार्यालय परिसर में हुआ, जहां पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता पर जोर दिया गया। एसडीएम ज्योति सिंह ने कहा कि बदलते पर्यावरण और शहरीकरण के कारण गौरैया की संख्या लगातार घट रही है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गौरैया संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा और इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। अधिवक्ताओं से अपील की कि वे घरों और आसपास के क्षेत्रों में घोंसले लगा गौरैया के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करें। दस अधिवक्ताओं को घोंसले वितरित किए गए। कार्यक्रम में एडवोकेट राम शरण कुशवाहा, अध्यक्ष दीनानाथ निरंजन, अवधेश द्विवेदी, राघवेंद्र विदुआ, हरि सिंह निरंजन और केके श्रीवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.