प्रयागराज, मई 11 -- प्रचंड गर्मी में गौरैया का भी लोगों को ध्यान है। राही विकास समिति इन दिनों घरौंदा, पानी का पात्र और दाना तैयार करके जिले में जगह-जगह लगवा रही है। इस क्रम में समिति के धर्मेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री हिमांशू तिवारी ने सोमवार को एडीएम सिटी सत्यम मिश्र को इसे भेंट किया और कलक्ट्रेट परिसर में इसे लगवाया। धर्मेंद्र ने बताया कि इस गर्मी में गौरया का ध्यान कोई नहीं देता। उसे प्यास न लगे और दाने की कमी न हो, इसके लिए इस अभियान को शुरू किया है। यह भी पढ़ें- स्वयंसेवकों ने पक्षियों के लिए दाना-पानी अभियान चलाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...