गौरैया के बच्चों को पक्षी चिकित्सालय में मिला नव जीवन
आगरा, मई 21 -- भीषण गर्मी के बीच आगरा विकास मंच द्वारा संचालित पक्षी घर एवं चिकित्सालय में मानवता और जीव सेवा की मिसाल देखने को मिली। एसी में फंसे दो नन्हे गौरैया के बच्चे भूख-प्यास से बेहाल हालत में मिले। सूचना पर उन्हें सुरक्षित निकालकर पक्षी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां तत्काल उपचार शुरू किया गया। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि तेज गर्मी और बंद वातावरण से बच्चों की हालत कमजोर हो गई थी। चिकित्सकों ने इंजेक्शन के जरिए आहार देकर विशेष देखभाल शुरू की, जिससे उनकी हालत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.