बरेली, अप्रैल 11 -- सिरौली/गुलड़िया। तीन दिन पहले गौरीशंकर मंदिर से चोरी पीतल के घंटे सहित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।तीन दिन पूर्व गुलड़िया के ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर से आधा दर्जन घंटे चोरी हुए थे। शुक्रवार को उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, सिपाही दिनेश एवं सत्यदेव ने पिपरिया तिराहे से आरोपी को चोरी के घंटों सहित गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि 72 घंटे में गौरी शंकर मंदिर से आधा दर्जन पीतल के घंटे चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...