धनबाद, मई 4 -- सिंफर लेडीज क्लब के तत्वावधान में रविवार को सिंफर अतिथि गृह में सुपर शेफ-2026 का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 40 महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिलाओं को पनीर से कोई भी हेल्दी डिश बनाना था और उसे सुंदर तरीके से सजाकर प्रदर्शित करना था। सिंफ़र सुपर शेफ का ख़िताब गौरी बेताल को मिला। उन्होंने पनीर आम प्रीत बनायी। बंगाली शादी थीम में सजाया और साथ में संगीत भी दिया। थीम को जजों ने सराहा। द्वितीय पुरस्कार मोमल भाटी एवं तृतीय पुरस्कार रंजिता मिश्रा को दिया गया। वहीं तृष्णा बरुआ को शेफ च्वाइस अवार्ड दिया गया। बेस्ट प्रेजेंटेशन का पुरस्कार अर्शी परवीन को मिला।सिंफर निदेशक अरिवंद कुमार मिश्रा ने पांचों महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए। सिंफर लेडीज क्लब अध्यक्ष मीरा मिश्रा के मार्गदर्शन में सचिव नंदिता सिंह, संयुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.