लखनऊ, अप्रैल 25 -- कानपुर हाईवे स्थित गौरी बाजार में एक्सप्रेस-वे निर्माण की जल्दबाजी ने स्थानीय व्यापारियों की मुसीबत बढ़ा दी है। क्षेत्रीय दुकानदारों का आरोप है कि नाले के अधूरे हिस्सों को जोड़ते समय उसके भीतर जमा पुराना मलबा साफ नहीं किया जा रहा है और उसी के ऊपर रिटेनिंग वॉल खड़ी की जा रही है। लोकार्पण की आपाधापी में निर्माण की गुणवत्ता से किए जा रहे इस समझौते को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर काम रोकने और मानकों की जांच कराने की मांग की है। गौरी बाजार में हाईवे के नीचे दोनों किनारों पर बने नाले के अधूरे हिस्सों को जोड़ने का काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित नाले में अनियमितताओं पर भड़का गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाले के बेस निर्माण में भारी लापरवाही बरती जा रही है और पुराने नाले ...