नई दिल्ली, जुलाई 10 -- बॉलीवुड के 'किंग खान' शाहरुख खान ने अपनी यादों से जुड़े दिल्ली स्थित पैतृक घर को पूरी तरह अपने नाम कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान और उनके परिवार ने दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके पंचशील पार्क में स्थित इस आलीशान मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल करीब 37 करोड़ रुपये में खरीद ली है। इस खरीद के साथ अब पूरे मकान पर खान परिवार का मालिकाना हक हो गया है। इससे पहले इस घर का बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पहले से ही परिवार के पास था, जबकि अब बाकी दो मंजिलें भी खरीद ली गई हैं। यह घर शाहरुख और गौरी खान के लिए सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी की अनगिनत यादों से जुड़ा हुआ है। मुंबई जाकर फिल्मी करियर शुरू करने से पहले दोनों इसी घर में रहते थे। यह भी पढ़ें- सरकारी पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज! पहले DA बढ़ा, अब 11 साल का बकाय...