गौरीशंकर शिवालय में उमड़े श्रद्धालु
गिरडीह, अगस्त 4 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर सम्मेदशिखर पारसनाथ की पावन धरती मधुबन के समीप सिंहपुर स्थित प्राचीन गौरीशंकर शिवालय में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा शिवालय गुंजायमान रहा। बताया जाता है कि गौरीशंकर शिवालय का विशेष धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस शिवालय का सम्मेदशिखर पारसनाथ टोंक से गहरा संबंध है। मंदिर की बनावट और शिखर का आकार भी पारसनाथ टोंक से काफी मिलता-जुलता प्रतीत होता है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे जो इसे अन्य शिवालयों से अलग पहचान प्रदान करता है। शिवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.